हेडलाइन

CG- अपडेट- पुलिस की जीप से टकराकर बाईक सवार पुल से नीचे नदी में गिरे, घटना में देवर-भाभी सहित 3 की दर्दनाक मौत, देर रात रेस्क्यू कर नदी से निकाला गया शव, SP ने कहा……

 

कांकेर 3 मार्च 2022 । कांकेर में पुलिस की अनियंत्रित जीप से टकराने के बाद पुल से नीचे गिरे बाईक में सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरूष शामिल है। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी थी, वही दो अन्य लोग नदी में डूब गये थे, जिनकी देर रात रेस्क्यू आपरेशन चलाकर गोताखोरो की मदद से शव बरामद किया गया। इस पूरे घटना के पीछे पुलिस जीप में सवार निगरानी बदमाश को जेल ले जाने के दौरान भागने के प्रयास में बदमाश द्वारा चलती गाड़ी का स्टेयरिंग को घूमा दिये जाने से ये हादसा सामने आया। इस घटना में पुलिस जवानों को भी चोट आई है।

गौरतलब है कि बुधवार की रात बड़गांव पुलिस एक निगरानी बदमाश को जेल दाखिल करने स्कार्पियों जीप से कांकेर जेल रवाना हुई थी। रास्ते में बड़गांव कोटरी नदी के पूल पर बदमाश भागने के फिराक में स्कार्पियों के चालक से स्टेयरिंग छिनकर गाड़ी को अचानक मोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस की जीप की टक्कर बाईक से हो गयी। तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से बाईक सवार एक महिला और दो पुरूष बाईक सहित पुल के नीचे नदी में जा गिरे। वही स्कार्पियों जीप भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां इस दुर्घटना में पुल से नीचे गिरे तीन लोगों में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी थी, वही दो अन्य लोग नदी में लापता थे। रात को ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर नदी में लापता लोगों की तलाश गोताखोरो की मदद से शुरू किया गया। जिसके बाद देर रात एक महिला और एक पुरूष की लाश पुलिस टीम ने बरामद कर ली है।

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना में बाईक सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी है। मृतको में एक महिला और दो पुरूष है। मृतक छोटे कापसी के पास स्थित गांव के रहने वाले है, जो कि हादसे का शिकार हुए है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतको में बाईक चला रहे शख्स और महिला का देवर भाभी का रिश्ता बताया जा रहा है, वही एक अन्य शख्स बुजुर्ग है, जिनकी मौत हुई है। देर रात होने के कारण पुलिस मृतको की शिनाख्ती पूरी तरह से नही कर सकी है। जल्द ही सभी की शिनाख्त कर ली जायेगी।

Back to top button