हेडलाइनटॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

CG VIDEO-…जब फूट-फूटकर रोने लगी सिंगर, महिला डिप्टी कलेक्टर पर लगाया ये आरोप…

सरगुजा 24 फरवरी 2024।मैनपाट महोत्सव उस वक्त विवादों में घिर गया, जब स्थानीय कलाकारों ने उपेक्षा का आरोप लगाया। एक महिला गायिका तो इस कदर निराश हुई, कि वो फूट-फूटकर रोने लगी। स्थानीय गायिका बबिता विश्वास ने डिप्टी कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। गायिका का कहना है कि उन्हें डिप्टी कलेक्टर ने गाने का मौका नहीं दिया, जबकि उनकी पूरी टीम मंच पर आ गयी थी। आपको बता दें कि  मैंनपाठ रोपाखर में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देवशय की उपस्थिति में आयोजन की शुरुआत हुई। प्रसिद्ध कलाकार अल्ताफ राजा, रूप कुमार राठौर, हास्य कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे सहित अन्य कलाकारों ने मैनपाट महोत्सव मैं रंग जमा दिया। वही स्थानीय कलाकार बबीता विश्वास महोत्सव के व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए रो पड़ी। बबीता विश्वास अपनी पूरी टीम के साथ महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए आई हुई थी, लेकिन उन्हें मंच पर जाने का मौका नहीं दिया गया।

कलाकार बबीता विश्वास ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल के द्वारा रोक दिया गया। मैनपाट महोत्सव के लिए बड़ी तैयारी कर आई बबीता विश्वास अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर फूट-फूट कर रोने लगी। उनका आरोप था कि स्थानीय कलाकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बाहरी कलाकारों को बुलाना अच्छी बात है, लेकिन प्रशासन स्थानीय कलाकारों के साथ ऐसा व्यवहार करते हुए मौका नहीं देना शोभा नहीं देता। इस प्रकार की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है।

Back to top button