हेडलाइन

CG : रामलला प्राण प्रतिष्ठा के जश्न की जोरदार तैयारी, राज्य सरकार ने कार्यक्रम के लिए मानस मंडलियों को राशि की वितरित

रायपुर 14 जनवरी 2024। 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में राममय माहौल रहेगा। राज्य सरकार के निर्देश पर अलग-अलग भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। आयोजन के पहले मानस मंडलियों को राशि का वितरण किया गया है। भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मानस मंडली को दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि संबंधित जिला कलेक्टर को आबंटन जारी किया गया है। राज्य में चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत 6208 मंडलियों के लिए 3 करोड़ 10 लाख 40 हजार रूपए का आवंटन जारी किया गया है, जिसमें प्रत्येक मानस मंडलियों को 5000 रूपए की राशि के मान से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को आयोजित ‘‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘ राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर के पंजीकृत मानस मंडलियों के माध्यम से मानस गायन के लिए राशि जारी की गई है। जारी आवंटन में से रायपुर जिले के 257 मंडली को 12 लाख 85 हजार रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा केे 248 मंडली को 12 लाख 40 हजार रूपए, गरियाबंद के 390 मंडली को 19 लाख 50 हजार रूपए, महासमुन्द के 140 मंडली को 7 लाख का आवंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार धमतरी के 309 मंडली को 15 लाख 45 हजार रूपए, दुर्ग के 236 मंडली को 11 लाख 80 हजार रूपए, बालोद के 183 मंडली को 9 लाख 15 हजार, बेमेतरा के 310 मंडली को 15 लाख 50 हजार रूपए, राजनांदगांव के 379 मंडली को 18 लाख 95 हजार रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के 116 मंडली को 5 लाख 80 हजार रूपए का आवंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 73 पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों को 3 लाख 65 हजार रूपए, कबीरधाम के 109 मंडली को 5 लाख 45 हजार रूपए भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है। बस्तर के 21 मंडली को 01 लाख 5 हजार रूपए, कोण्डागांव के 45 मंडली को 2 लाख 25 हजार, नारायणपुर के 31 मंडली को 01 लाख 55 हजार रूपए, कांकेर के 92 मंडली को 4 लाख 60 हजार, दंतेवाड़ा के 13 मंडली को 65 हजार, सुकमा के 6 मंडली को 30 हजार, बीजापुर के 01 मंडली को 5 हजार, बिलासपुर के 250 मंडली को 12 लाख 50 हजार रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के 101 मंडली को 5 लाख 5 हजार रूपए पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों के लिए आवंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार मुंगेली के 116 मंडली को 5 लाख 80 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा के 822 मंडली को 41 लाख 10 हजार रूपए, सक्ती के 535 मंडली को 26 लाख 75 हजार रूपए, कोरबा के 284 मंडली को 14 लाख 20 हजार रूपए, रायगढ़ के 194 मंडली को 9 लाख 70 हजार रूपए, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 114 मंडली को 5 लाख 70 हजार रूपए, सरगुजा के 406 मंडली को 20 लाख 30 हजार रूपए भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है। बलरामपुर के 74 मंडली को 3 लाख 70 हजार रूपए, सूरजपुर के 156 मंडली को 7 लाख 80 हजार रूपए, कोरिया के 68 मंडली को 3 लाख 40 हजार रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 65 मंडली को 3 लाख 25 हजार रूपए और जशपुर के 64 मंडली को 3 लाख 20 हजार रूपए आबंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए जारी किया गया है।

जिला-विकासखण्ड स्तर पर होगा भक्तिमय कार्यक्रम, आयोजन के लिए 1.14 करोड़ जारी

छत्तीसगढ़ में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए राज्य के 146 विकाखण्डों में आयोजन के लिए एक करोड़ 14 लाख 25 हजार रूपए का आवंटन कलेक्टर के माध्यम से जारी किया गया है।

राज्य के संस्कृति संचालनालय के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत विकासखण्ड स्तर पर मानस मंडलियों के भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राशि का आवंटन किया गया है। यह राशि कलेक्टर के माध्यम से संबंधित पंजीकृत मानस मंडलियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ज्ञातव्य है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित ‘‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘ के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर संबंधित जिला कलेक्टर को उक्त राशि आबंटित की गई है।

आवंटित राशि में से रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर, सक्ती जिले को 3.25 लाख-3.25 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, महासमुन्द, बालोद, कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले को 3.75 लाख-3.75 लाख रूपए का आवंटन जारी किया गया है। दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 2.75 लाख-2.75 लाख रूपए, बस्तर, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़ जिले को 4.75 लाख-4.75 लाख रूपए का जारी आवंटन शामिल है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, नारायणपुर, कोरिया जिले को 2.25 लाख-2.25 लाख रूपए, बलरामपुर, सूरजपुर जिले को 4.25 लाख-4.25 लाख रूपए और जशपुर जिले को 5 लाख 25 हजार रूपए आवंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है।

Back to top button