बिग ब्रेकिंग

CG मौसम: 1-2 दिनों में फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम….कई इलाकों में होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा दवाब का क्षेत्र….

रायपुर 14 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 1 से 2 दिनों में बारिश हो सकती है। हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि प्रदेश से अब मानसून की विदाई हो चुकी है,लिहाज़ा अब जो भी बारिश होगी वो लोकल सिस्टम की वजह से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 16 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है।

साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार 14 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। बुधवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली रही। इसकी वजह से उमस में भी थोड़ी बढ़ोतरी रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास है, जो 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।

प्रभाव से ही अगले 24 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है। उन्होंने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए दक्षिणी तटीय ओडिशा व आंध्र प्रदेश तक पहुंचेगा। इसके प्रभाव से ही 15 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

Back to top button