शिक्षक/कर्मचारी

स्थानीय अवकाश आदेश: स्थानीय छुट्टी को लेकर निर्देश हुआ जारी, देखिये अलग-अलग जिलों में कब-कब रहेगी छुट्टियां..

धमतरी 30 नवम्बर 2022। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए समपूर्ण धमतरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें 14 सितम्बर 2023 को पोला, 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी और 13 नवम्बर को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश शामिल है। यह अवकाश बैंक/कोषालय पर लागू नहीं होंगे।  

वहीं कबीरधाम में भी स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी हुई है। सावन माह के पहले सोमवार, महानवमी और गोवर्धन पूजा पर कवर्धा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गगया है।

रायगढ़ में ये है तीन स्थानीय अवकाश

रायगढ़ में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर रानू साहू ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में संपूर्ण दिवस के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसमें 20 जून 2023 मंगलवार को रथयात्रा, 13 नवम्बर 2023 सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) एवं 23 नवम्बर 2023 गुरूवार को देव उठनी एकादशी व्रत शामिल है। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय, बैंकों के लिए लागू नहीं होंगे।

Back to top button