बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG- युवाओं को मिला ऑफर लेटर: CM विष्णुदेव साय ने बुढ़ादेव मंदिर में की पूजा अर्चना, युवाओं को नियुक्ति पत्र व हितग्राहियों को चेक वितरित

रायपुर 12 जनवरी 2024। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन हो रहा है। इस दौरान राजधानी रायपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर टापू पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सांसद सुनील सोनी, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू मौजूद रहे।

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नेर 20 युवाओं को ऑफर लेटर और पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित किया।

Back to top button