हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सरेराह मारी गयी गोली, पुलिस टीम मौके पर

पखांजूर 7 जनवरी 2024। कांकेर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक कान के नीचे गोली लगी थी। ट्रक यूनियन के सामने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गयी। पखांजूर थाना से आधा किलोमीटर दूर के पुराना बाजार की घटना बतायी जा रही है।

Back to top button