हेडलाइन

7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी: खेल खेल में खा लिया ये जहरीला सामान…. अस्पताल में कराया गया

कांकेर 25 दिसंबर 2022। रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विकासखंड की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दो डोगरकट्टा गांव के 7 बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया, इसकी वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम भानबेड़ा में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों ने सभी बच्चों को देखरेख में रखा है।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही बच्चों ने रतनजोत का बीज खाया उल्टी की शिकायत होने लगी लगातार हो रही उल्टी के बाद बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया जा रहा है। ज्यादा खाने की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है बच्चों की स्थिति सामान्य बता रहे हैं।

Back to top button