हेडलाइन

CG की बेटी जूनियर भारतीय हॉकी टीम में,टूर ऑफ यूरोप अंडर 21 गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुए चयनित,डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित लोगों ने दी बधाई…..

राजनांदगांव 7 मई 2024 वो कहते है ना कि मन में कुछ कर गुजरने की चाहत और जज्बा हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है, अपने मेहनत और लगन के बूते ऐसा ही कुछ कर दिखाया छत्तीसगढ़ राजनांदगांव की बेटी अनीशा साहू ने।

दरअसल राजनांदगांव शहर की रहने वाली अनीशा साहू का चयन जूनियर भारतीय हॉकी टीम में टूर ऑफ यूरोप अंडर 21 गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, बताया जा रहा है कि इसी महीने 18 से 31 मई तक नीदरलैंड में चैंपियनशिप का आयोजन होना है।

 

अनीशा की इस उपलब्धि पर उन्हें सूबे के डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित परिजन और राजनांदगांव वासियों ने बधाई दी है,वहीं जूनियर भारतीय हॉकी टीम में चयनित होकर अनीशा ने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है, जिससे जिले में हर्ष का माहौल है।

Back to top button