अध्यातम

Chandra Grahan 2022: कल साल का आखिरी चंद्रग्रहण… भारत में कहां-कहां दिखेगा… जानें सूतक काल की टाइमिंग और सावधानियां.. इन राशि पर पर पड़ेगा असर…

नई दिल्ली 07 नवंबर 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा और ये ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। लिहाजा, ज्योतिषविद इस ग्रहण से लोगों को संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में कितने बजे दिखाई देगा और इसके सूतक काल का समय क्या रहने वाला है।

साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर सूतक काल लग जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण की समाप्ति के साथ होती है। बता दें कि सूतक काल में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ या शुभ कार्य नहीं किए जाते।

8 नवंबर को दुनियाभर के कई देशों में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और सबसे खास बात है कि यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है। पूर्ण ग्रहण भारत के पूर्वी भागों में दिखाई देगा जबकि अन्य हिस्सों में आंशिक ग्रहण नजर आएगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहटी में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में नजर आएगा. इसमें एशियाई द्वीप, दक्षिण व पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर शामिल हैं।

चंद्र ग्रहण में न करें ये गलतियां
चंद्र ग्रहण और इसके सूतक काल में कुछ खास गलतियां करने से बचना चाहिए। इसमें भगवान की पूजा-पाठ वर्जित होती है। ग्रहण या सूतक काल में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ग्रहण या सूतक काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ग्रहण काल में भोजन करने या सोने की भी मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। इसमें काटने, छीलने या सिलने का काम भी नहीं करना चाहिए। इसमें नुकीले या तेजधार वाले औजारों के इस्तेमाल की भी मनाही होती है।

अन्य सभी ग्रहण के जैसे इस आखिरी चंद्र ग्रहण का असर भी सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण के चलते आने वाले कुछ समय तक 4 राशियों के लिए लाभ, 4 राशियों के लिए हानि और 4 राशियों सामान्य रहने वाला है। जानिए अपनी राशि के बारे में…

मेष राशि – इस राशि पर ग्रहण का असर कुछ नकारात्मक रह सकता है।
वृष राशि – वृष राशिवालों को भी अभी कोई नया कार्य शुरू करने से बचना होगा।
मिथुन राशि- लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क राशि- आर्थिक लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि-आपके लिए ग्रहण मध्यम रहेगा। किसी बाद की चिंता न करें।
कन्या राशि- इर राशिवालों को भी आने वाले कुछ समय तक संभलकर चलना होगा।
तुला राशि- इस राशि के लिए चंद्रहण का खास असर देखने को नहीं मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- स्थिति सामान्य रहेगी। आय मध्यम रह सकती है।
मकर राशि- मकर राशिवालों के लिए भी यह ग्रहण हानि के योग बना रहा है।
कुंभ राशि- सभी तरह से इस राशि के लिए ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा।
मीन राशि- मीन राशियों वालों पर ग्रहण का ज्यादा प्रभाव नहीं होगा।

Back to top button