हेडलाइन

“…आंखों में सितारों की तरह चमकता है छत्तीसगढ़, इस माटी के असली जांबाज हैं वो…..”…मुख्यमंत्री के लिए दो लाइन कहने वाले बस्तर के इस जवान की सड़क दुर्घटना में मौत….खुद CM ने VIDEO ट्वीट कर जताया दुख

रायपुर 19 अगस्त 2022। …बस्तर अगर गजल है तो साज हैं वो , हम जवानों के स्वतंत्र आवाज हैं वो, जिनकी आंखों में सितारों की तरह चमकता है छत्तीसगढ़, इस माटी के असली जांबाज हैं वो…..जिन दो लाइन ने मुख्यमंत्री से लेकर आमलोगों तक को अपना मुरीद बनाया था…..वो जांबाज जवान अभिषेक सेठिया अब इस दुनिया में नहीं रहा। आज सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बस्तर के जांबाज जवान अभिषेक सेठिया की मौत हो गयी।

दरअसल जगदलपुर में आज तड़के सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक जवान भी शामिल था। जिला बल का एक जवान अभिषेक सेठिया जो बस्तर में नक्सल मोर्चे पर पदस्थ था, जो जगदलपुर पुलिस लाइन में पोस्टेंड था। इससे पहले सुकमा जिले में कई बार नक्सलियों से सामना कर चुका था। मुख्यमंत्री जब पिछले दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बस्तर पहुंचे थे, तो उस दौरान जवानों के साथ उन्होंने बेहद आत्मीयता के साथ मुलाकात की थी।

अभिषेक ने मुख्यमंत्री के बस्तर के जवानों के साथ वीडियो के साथ अपना एक संदेश बनाया था। अभिषेक ने ना सिर्फ वीडियो बनाया था, बल्कि जनसंपर्क विभाग को वो वीडियो भेजा था। आज उसकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। खुद मुख्यमंत्री ने अभिषेक का वीडियो ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है…

राष्ट्रीय राज मार्ग पर जगदलपुर- मेटावाड़ा के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। इस दुर्घटना में दिवंगत पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सेठिया का यह वीडियो मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा था। ॐशांति:

आज हुई थी सड़क दुर्घटना

जगदलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक जवान भी शामिल था। जिला बल का एक जवान अभिषेक सेठिया जो बस्तर में नक्सल मोर्चे पर पदस्थ था, जो जगदलपुर पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहा था। इससे पहले सुकमा जिले में कई बार नक्सलियों से सामना कर चुका था। नक्सलियों को धूल चटा चुका था, सुबह जवान की मौत की खबर सुनने के बाद पुलिस विभाग में मातम सा पसर गया। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की हुई है। मृतकों की पहचान दिनेश सेठिया, गौतम गाइन (मारकेल), सचिन सेठिया भाजपा नेता का भाई (नगरनार), अभिषेक सेठिया पुलिस जवान (जगदलपुर), शाकिब खान (छिंदगढ़ जिला सुकमा) निवासी के तौर पर हुई है।

Back to top button