हेडलाइन

DA पर मुख्यमंत्री बोले- क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है….मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी

रायगढ़, 2 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत रायगढ़ में अधिकारियों की बैठक में शासकीय अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, डीएमएफ एवं सी एस आर मद से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी गौठानों में गोबर की खरीदी होनी चाहिए। सभी पंजीकृत गोपालक को गोबर बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावर कंपनियों के फ्लाईएश के निस्तारण की कार्य योजना बनाई जाए। किसी भी हालत में नदी, नालों अथवा किसानों के निजी खेतों में डंपिंग नहीं होने चाहिए।

डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा – क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।

  • हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।
  • मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी।
  • हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।

श्री बघेल ने कहा कि रायगढ़ जिला भी हाथी मानव द्वंद की समस्या से ग्रसित है। नरवा विकास कार्यक्रम से द्वंद कम करने में मदद मिल रही है। पानी चारा मिलने पर हाथी वहीं रह जाता है और मानव रहवास क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करता है। अचानकपुर टाइगर रिजर्व इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने वन विभाग को नरवा क्षेत्र में हाथियों की रुचि के अनुकूल बांस, केला आदि पौधे लगाने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि बारिश अब समाप्ति की ओर है। जिले में खराब सड़कों की मरम्मत तेजी से करें। एडीबी रोड में भी तेजी से कार्य किया जाए। रायगढ़ निगम की शहरी सड़कों में सुधार के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा है। पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने केलो एवं सहायक नदियों में सुधार करने के भी निर्देश दिए। और कहा कि महिलाओं में कुपोषण की दर कम करने के लिए संचालित योजनाएं निरंतर जारी रहेगी।

बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक श्री प्रकाश नायक, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, जिले के प्रभारी सचिव निरंजन दास, संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, कलेक्टर रानू साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा – क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।

  • हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।
  • मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी।
  • हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कर रहे हैं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर के सभी रिक्त पदों पर भर्ती करें – मुख्यमंत्री

सुनिश्चित करें कि फ्लाई एश का नदियों में प्रदूषण ना होने पाए

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नरवा का काम तेजी से करें

पानी की सुविधा होने से हाथी बाहर नहीं जाएंगे

वाटर रिचार्जिंग के लिए तेजी से कार्य करें।

महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से दूर करना है।

जर्जर सड़कों को ठीक करने का काम तेजी से करें।

शहर की सभी खराब सड़कों को तेजी से ठीक करें जो भी आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

विडियो मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मनन्द स्कूलों में पढ़ा रहे,

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जर्जर स्कूल भवनों को ठीक करने के लिए 500 करोड़ रु स्वीकृत किये गए हैं।

  • बच्चों के लिए खेल मैदान आरक्षित किये जा रहे।
  • बहुत से समाज के लोगों ने जमीन की मांग की उनके लिए कल घोषणा की है।
  • पत्रकारों के आवास के लिए कलेक्टर को भू-खण्ड सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ नगर निगम को सड़कों को ठीक करने हेतु 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

  • उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब भवन के लिए भू-खण्ड उपलब्ध कराने कलेक्टर को दिए निर्देश।
  • प्रेस क्लब भवन के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेन महीनों से रद्द हो रहीं हैं।

चिटफंड डायरेक्टर पर लगातार कार्रवाई हो रही है, 6 सौ से अधिक डायरेक्टर जेल में हैं।

निवेशकों का पैसा भी उनके खाते में जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो चिटफंड मालिकों की संपत्ति कुर्क करके निवेशकों को पैसा वापस कर रहा है।

विपक्ष के साथी गोबर खरीदी की आलोचना कर रहे हैं जबकि हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने भी हमारी सरकार की योजना की तारीफ की है।

Back to top button