दुर्ग रेंज के कामकाज से मुख्यमंत्री नाखुश, बोले हत्या-डकैती के मामले 6 माह में भी नहीं सुलझे, ये ठीक नहीं

रायपुर 13 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर रेंज के बाद दुर्ग रेंज की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसिंग को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जतायी। मुख्यमंत्री ने दुर्ग रेंज को पुलिसिंग में बेहतर काम के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में आरोपी फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

वहीं किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी के मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  ऐसी गड़बड़ियां भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। वहीं प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे ना हो बल्कि वास्तव में हो। उन्होंने कहा कि नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

CG- पटवारी निलंबित: फौती नामांतरण करने पटवारी ने 80 हजार रूपये की रिश्वत मांगी, शिकायत के बाद कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए किया सस्पेंड
NW News