हेडलाइन

CM Bhupesh Tweet : हिमाचल में सीएम का शपथ ग्रहण 11 बजे…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा…

रायपुर 11 दिसंबर 2022। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल हिमाचल के चीफ आब्जर्बर थे। जीत में उनकी भूमिका निर्णायक रही। जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने में भी भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। नये सरकार के शपथ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथग्रहण सुबह 11 बजे होगा।

प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया गया है। हिमाचल में सरकार बनाने का दावा पेश करते वक्त सुखविंदर सुक्खू के साथ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा भी थे।

खूब चली खींचतान

शनिवार दोपहर तक तो CM चुनने की प्रोसेस वैसी ही चल रही थी, जैसी उम्मीद थी। असल पेंच इसके बाद फंसा, जब प्रतिभा सिंह ने सुक्खू के नाम से असहमति जता दी। वे अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गईं। सुक्खू का नाम आगे बढ़ने पर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने सड़क पर धरना दिया और हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी की।

Back to top button