बिग ब्रेकिंग

महिला प्राचार्य सस्पेंड : स्कूल फीस वसूली मामले में दूसरी बार किया गया सस्पेंड, 15 दिन के भीतर आरोप पत्र पर जवाब तलब

रायपुर 25 जनवरी 2022। महिला प्राचार्य को शिक्षा विभाग ने दूसरी बार सस्पेंड कर दिया है। राज्य सरकार ने सस्पेंशन आर्डर जारी करते हुए आरोप पत्र पर 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया है। महिला प्राचार्य का नाम ऋतु सुरंगे हैं। रायपुर में पदस्थ कई स्कूलों में इनके साफ विवाद जुड़ा रहा है। निलंबन का ये मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रहते सामने आया है। ऋतु सुरंगे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में रहते हुए 1000 और 500 रुपये प्रति छात्र की फीस वसूली की गयी। जबकि राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि स्कूलों में बच्चों से किसी भी तरह की फीस की वसूली नहीं कीजायेगी। छात्रों से लाखों रूपये की अवैध वसूली महिला प्राचार्य ने किया।

राज्य सरकार के संज्ञान में जब ये बातें आयी तो मार्च 2021 तक सभी छात्रों के फीस को वापस करने की बात कही गयी, लेकिन पैसे वापस नहीं किये गये। हद तो तब हो गयी, जब स्कूल की पत्रिका प्रकाशित के नाम पर भी छात्रों से पैसे वसूले गये। लाखों के अवैध वसूली के मामेल में 4 सितंबर 2022 को ऋतु सुरंगे को शिक्षा विभाग की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया।

हालांकि नियम के मुताबिक 90 दिन के भीतर आरोप पत्र नहीं भेजा जा सका, जिसकी वजह से सस्पेंशन रिवोक हो गया। अब राज्य सरकार ने फिर से सस्पेंशन पीरियड बढ़ा दिया है। साथ 2 बिंदुओं पर आरोप पत्र भी जारी किया है। विभाग ने कहा है कि अगर 15 दिन के भीतर सस्पेंड प्राचार्य ने जवाब नहीं दिया तो एकपक्षीय कार्रवाई की जायेगी।

 

Back to top button