पॉलिटिकलहेडलाइन

CM विष्णुदेव साय ने मंदिर में लगाये झाड़ू, 22 जनवरी को प्रदेश में भव्य आयोजन की तैयारी, मंदिरों में सफाई अभियान अभी रहेगा जारी

रायपुर 14 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राम मंदिर में साफ सफाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में मंदिरों में साफ सफाई का अभियान चल रहा है। इसी आह्वान पर मुख्यमंत्री ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आव्हान किया है, कि सभी मंदिर, तीर्थ और मठ में सफाई का काम करें। छत्तीसगढ में रायपुर राम मंदिर में सफाई काम किया गया। 22 जनवरी को प्रदेश में भव्य उत्सव रहेगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पहले ही 22 जनवरी को प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है।

वहीं, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की है कि 22 जनवरी को प्रदेश भर से स्कूल-कालेजों में छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार पहले ही कह चुकी है कि 22 जनवरी को प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रदेश में हर मंदिरों और घरों में दीप जलाया जायेगा।

Back to top button