ब्यूरोक्रेट्स

कलेक्टर-SP कांफ्रेंस : 8-9 अक्टूबर को होगी कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस… कलेक्टर्स के साथ जिपं CEO और निगम कमिश्नर भी होंगे कांफ्रेंस में शामिल ..

रायपुर 24 सितंबर 2022। कलेक्टर-एसपी व आईजी कांफ्रेंस 8 और 9 अक्टूबर को होगा। पिछली बार गणेश विसर्जन की वजह से कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस को टाल दिया गया था, लेकिन अब ये कांफ्रेंस 8 अक्टूबर और 9 नवंबर यानि नवरात्र के बाद होगी। इस बाबत सभी कलेक्टर्स और एसपी को सूचना भेज दी गयी है।

8 अक्टूबर को होने वाले कांफ्रेंस में कलेक्टर के अलावे, जिला पंचायत सीईओ और निगम कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। जबकि एसपी-आईजी कांफ्रेंस 9 अक्टूबर को होगी। सभी कलेक्टर्स और एसपी को निर्देश दिया गया है कि वो 30 सितंबर तक के अपडेटेड डाटा के साथ कांफ्रेंस में मौजूद होंगे। कांफ्रेंस में कई अहम एजेंडे पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री इस दौरान जिलों में लक्ष्य के अनुरूप किये गये कार्यों की समीक्षा करेंगे, वहीं तय किये एजेंडों को लेकर भी निर्देश देंगे। कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के एजेंडे में सरकारी और निजी क्षेत्र का रोजगार भी शामिल है।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का एजेंडा भेज दिया है।

पहले 9-10 सितंबर को होनी थी कांफ्रेंस

इससे पहले 9-10 सितम्बर को कलेक्टर कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन गणेश विसर्जन की वजह से कांफ्रेंस स्थगित कर दिया गया। 2021 में 21-22 अक्टूबर को रायपुर में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस हुई थी। इस बार भी अक्टूबर में कांफ्रेंस होगी। सरकार ने बाढ़ और सूखा के प्रभाव के सर्वे का निर्देश दिया था। सितम्बर की बैठक में इसकी विस्तृत समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री संबंधित जिलों के कलेक्टरों से एक-एक घाेषणा और निर्देश का अपडेट पूछा जाएगा। एजेंडे में रोजगार भी एक बड़ा विषय है। कलेक्टरों से उनके जिले में पिछले चार सालों के दौरान सरकारी योजनाओं के जरिए निजी क्षेत्र में सृजित रोजगार की जानकारी मांगी गई है। वहीं निजी क्षेत्र में सृजित रोजगार की जानकारी भी अलग से मांगी गई है।

Back to top button