हेडलाइन

भाजपा की बड़ी कार्रवाई: BJP प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहे दो नेताओं को किया पार्टी से बाहर, 6 साल के लिए निष्कासित

रायपुर 5 नवंबर 2023। भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के पहले बागियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने अपने दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने जहां सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंघानिया को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है, तो वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ़ सियाराम को भी पार्टी से हटा दिया है। दोनों भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

Back to top button