हेडलाइन

ट्रांसफर रद्द करने कलेक्टर ने लिखा पत्र… सचिव को पत्र लिखकर कहा, कर्मचारियों की है कमी, ट्रांसफर रद्द किया जाये

कवर्धा 29 अक्टूबर 2022। कवर्धा कलेक्टर जन्मजेय महोबे ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 21 कर्मचारियों के ट्रांसफर को रद्द करने का अनुरोध किया है। इस संदर्भ में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के सचिव को पत्र लिखकर कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए तबादला निरस्त करने का अनुरोध किया है। पत्र में कलेक्टर ने लिखा है कि स्थानांतरण नीति और नवीन जिलों में पदस्थापना की वजह से अन्य जिले में पदस21 कर्मचारी, जिसमें 2 सहायक ग्रेड, 9 सहायक ग्रेड 3, स्टेनो टायपिस्ट 2 और 6 भृत्य की पदस्थापना की गयी है।

पत्र में कहा गया है कि सहायक ग्रेड 2 के जिले में 48 पद हैं, जिसमें से 42 पद भरे हैं और 6 खाली है। उसी तरह सहायक ग्रेड 3 के 72 पद में से 47 भरे हैं, जबकि 25 पद खाली है। स्टेनो के 13 पद स्वीकृत है, 7 भरे हैं और 6 खाली हैं। ट्रांसफर की वजह से सहायक ग्रेड 2 के आठ पद खाली, सहायक ग्रेड 3 के 34 पद खाली, स्टेनो के 8 और भृत्य के 30 पद खाली हो जायेंगे।

पत्र के मुताबिक सीधी भर्ती के तहत रिक्त पद भरे गये थे। नियुक्त कर्मियों को जिले में नियमित 8 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के लिए शपथ पत्र लिया गया था। लेकिन अभी उनका ये समय पूरा नहीं हुआ है। सीधी भर्ती से नियुक्त 18 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, कर्मचारियों की कमी को देखते हुए इन कर्मचारियों का तबादला रद्द किया जाये।

Back to top button