कलेक्टर कांफ्रेंस: शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, साइकिल वितरण में देरी पर CM ने जतायी नाराजगी, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में रायपुर, बिलासपुर कलेक्टर को मिली तारीफ

रायपुर 12 सितंबर 2024। कलेक्टर कांफ्रेंस में मख्यमंत्री विभागवार समीक्षा कर रहे हैं। राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य सहित कई विभागों के बाद अब मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में साइकिल वितरण में देरी पर नाराजगी जतायी। मुख्यमंत्री ने सुकमा और बलरामपुर जिलों के कलेक्टरों से पूछा कि अब तक साइकिल वितरण क्यों नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को कड़ा निर्देश दिया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्र शुरू होते ही साइकिल वितरण होना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कई जिलों के कलेक्टरों की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी।मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को आयुष्मान पंजीयन आगामी 6 माह में शत प्रतिशत करने के निर्देश दिये हैं। वहीं पीएम जनऔषधि के जो केंद्र संचालित नहीं हैं, उन्हें शुरू करने के निर्देश दिये हैं। वहीं ये सुनिश्चित करने को कहा है कि मरीजों को जनऔषधि केंद्र स्पष्ट रूप से दिखायी दे। वहीं डायलिसिस की सुविधा हर ज़िले में उपलब्ध कराने के  भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के तहत किये जा रहे कार्यों की भी  जानकारी ली। बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर का अच्छा प्रदर्शन देख, मुख्यमंत्री ने तारीफ की। वहीं अन्य जिलों को भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिये।

CG : एयरस्ट्रीप के रनवे में खराबी पर भड़के वित्त मंत्री चौधरी, स्टेट प्लेन की लैडिंग में आई दिक्कत, कलेक्टर ने बालको और विद्युत कंपनी को जारी किया नोटिस
NW News