हेडलाइनपॉलिटिकल

कांग्रेस नियुक्ति: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की हुई निुयक्ति, देखिये पार्टी ने किसे दी जिम्मेदारी

कांग्रेस नियुक्ति रायपुर 29 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में सांगठनिक मजबूती की तैयारी है। कांग्रेस ने गुरुवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। चार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। जिन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं, उनमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरिया का अध्यक्ष उग्रसेन साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी घुमका का अध्यक्ष शेखर वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी दोरनापाल का अध्यक्ष माड़वी देवा और ब्लाक कांग्रेस कमेटी  डोंगरगढ़ नगर का अध्यक्ष विजयराज सिन्हा को बनाया गया है।

 

Back to top button