Cyclone alert : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तूफान….IMD ने किया सावधान…इस राज्य में दो दिन का अलर्ट…

नई दिल्ली 9 सितंबर 2024  बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका असर बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसे देखते हुए रांची समेत पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे झारखंड में मंगलवार और बुधवार 10 और 11 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यानी कि अगले दो दिनों में बंगाल के अलावा झारखंड और ओडिशा में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। हालांकि, फिलहाल कम दबाव का क्षेत्र है, लेकिन जल्द ही चक्रवात तूफान में बदलने के आसार हैं।

झारखंड में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट
रांची मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह मध्य खाड़ी में स्थित है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा। साथ ही अगले दो दिनों में झारखंड से होकर आगे बढ़ेगा। यही वजह है कि रांची समेत पूरे राज्य में 10 और 11 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

VIDEO - कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे धमतरी,रुद्रेश्वर महादेव का किया दर्शन...बोले,संपूर्ण क्षेत्रवासियों का कल्याण हो...
NW News