हेडलाइन

Cyrus Mistry Dies: ब्रेकिंग – Tata Sons के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत… हाईवे पर मर्सिडीज डिवाइडर से टकरायी

नयी दिल्ली 4 सितंबर 2022। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है. मुंबई से सटे पालघर में एक सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मुंबई के सटे पालघर में यह हादसा हुआ. हादसे के वक्त वह अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे. आनन-फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हादसे के वक्त कार में 4 लोग सवार थे. जिसमें हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे. वे टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के रिश्तेदार भी हैं. उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई थी.

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मुताबिक मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।’

साइरस पालोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को उनका जन्म हुआ था। वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। साइरस ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। उनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी थी।

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

साइरस ने 1991 में अपना फैमिली बिजनेस जॉइन किया था। उन्हें 1994 में शापूरजी पालोनजी ग्रुप का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने भारत का सबसे ऊंचा रेसिडेंशियल टावर, सबसे लंबा रेलवे पुल और सबसे बड़े पोर्ट का निर्माण किया। पालोनजी ग्रुप का कारोबार कपड़े से लेकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी और बिजनेस ऑटोमेशन तक फैला हुआ है।

Back to top button