हेडलाइन

धमतरी: जवानों-नक्सलियों में बड़ी मुठभेड़, हार्डकोर नक्सली हुआ ढेर, हथियार हुए बरामद

धमतरी 27 अगस्त 2023। CRPF और जिला पुलिस को नक्सल आपरेशंस में बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। ये मुठभेड़ बोरई थाना के एकावारी जंगल में हुई है। दोनों ओवर से 400 से 500 राउंड गोलियां चली है। करीब दो घंटे तक चली फायरिंग के दौरान जवानों सत्यम गावड़े के साथ रहने वाले एक हार्ड कोर नक्सली को संयुक्त टीम ने ढेर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक अभी भी संयुक्त टीम जंगल में हैं और सर्च आपरेशंस चला रही है। जानकारी के मुताबिक बोरई थाना के एक्कावारी जंगल में सुबह से नक्सलियों और जवानों में फायरिंग चल रही है। जिले के बड़े अधिकारी बोरई थाना के लिए रवाना हो गये हैं। सर्च आपरेशन के दौरान एक थ्री नॉट थ्री और एक 12 बोर की बंदूक को बरामद किया गया है।

Back to top button