हेडलाइन

पुलिस पर हमला के आरोपियों को नहीं मिली जमानत… झंडा विवाद के बाद हुआ था विवाद, कई पुलिस अधिकारी हुए थे घायल

कवर्धा 18 मार्च 2023। कवर्धा में बीते 3 मार्च को भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम हरमो में हुए विवाद मामले में कोर्ट ने आरोपियों को जमानत देने से इंकार कर दिया है। इस मामले में करीब 50 से अधिक आरोपियों की ओर से कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दिया गया था। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दी है। यह मामला जिला कोर्ट में था।

दरसअल ग्राम हरमो में कुछ दिन पहले सतरंगी झंडा के अपमान के विरोध में गोडवना गड़तंत्र पार्टी के द्वारा अपमान करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। ग्राम हरमो के देव स्थल में गोंगपा की झंडा लगाने भारी संख्या में गोंगपा कार्यकर्ता के द्वारा ग्राम हरमो जा रहे थे। जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शकारी नही माने। इस दौरान पुलिस और गोंगपा के कार्यकर्ताओं के बीच झुमा झटकी हुई थी और दोनों तरफ से लाठी डंडे चले थे।

जहां प्रदर्शनकारी उग्र हो गए कहाँ पुलिस ने आँसू गैस दागे गए और हवाई फायरिंग की गई। उसके बाद भीड़ में काबू पाया गया। इस घटना में एसपी, एडिशनल एसपी सहित 21 पुलिस अधिकारियों को चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने गोंगपा के जिला अध्यक्ष जे लिंगा समेत 50 से अधिक लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।।

Back to top button