क्राइम

दिलफेक आशिक को महंगी पड़ी बेवफाई….. लिव इन में रहते दूसरी लड़की को गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में खानी पड़ी जेल की हवा… ये है पूरा मामला

गरियाबंद 25 अक्टूबर 2021। लिव इन में रहते दूसरी से चक्कर चलाना दिलफेंक आशिक को महंगा पड़ गया है। शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला गरियाबंद के देवभोग का है। सोमनाथ नाम का युवक एक लड़की के साथ लिव इन में रह रहा था। इसी बीच सोमनाथ का किसी और लड़की पर दिल आ गया। जिसके बाद मामला बिगड़ गया और फिर युवक को जेल जाना पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक 22 अक्टूबर को सोमनाथ के गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उसमें गांव और आसपास के टोलों से भी लोग पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में आयी एक लड़की अचानक से रात में गायब हो गयी। अचानक से लड़की के गायब होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। खोजबीन के बाद लड़की मिल गयी, हालांकि उससे पहले ही गांव के लोगों ने लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस आयी तो लड़की से पूछताछ शुरू हुई, जिसके बाद लड़की ने आरोप लगाया कि सोमनाथ उसे जबरन ले गया था।

पुलिस को लड़की ने बताया कि सोमनाथ शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था और फिर शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया था, लेकिन घर पर एक लड़की पहले से थी, जो उसके साथ लिव इन में रह रही थी। ये जानने के बाद लड़की वापस अपने परिवार के पास लौट आयी। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने बताया कि आरोप लगाने वाली लड़की के साथ उसका अफेयर है। जबकि घर में रह रही लड़की उसके परिजन की लड़की है, जिससे घरवाले शादी कराना चाहते हैं।

Back to top button