पॉलिटिकल

दुर्ग की बेटी यूपी में बनी विधायक : भाजपा की विधायक बनी बनी केतकी सिंह ने पांच बार के विधायक को हराया….इधर दुर्ग में जबरदस्त जश्न

दुर्ग 11 मार्च 2022। दुर्ग की बेटी यूपी में विधायक बनी है। उत्तर प्रदेश में शानदार जीत दर्ज करने वाली भाजपा से दुर्ग की बेटी भी विधायक बनी है। दुर्ग की रहने वाली केतकी सिंह ने यूपी के बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा से जीत दर्च की है। केतकी का मायका और ससुराल दोनों ही दुर्ग में है।

पिछले कुछ सालों से केतकी सिंह ने अपने पति और बच्चों के साथ बलिया स्थित पैतृक घर में रहती है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी गोविंद चौधरी को केतकी सिंह ने 21 हजार 134 वोटों से राया है। सपा प्रत्याशी 5 बार के विधायक थे। इधर दुर्ग की बेटी की जीत पर दुर्ग में खूब आतिशबाजी हुई।

दुर्ग के हनुमान नगर स्थित बलियापुरम केतकी सिंह का ससुराल है और पास ही में उसका घर भी है। केतकी ने इससे पहले दो चुनाव लड़ा। पहला चुनाव भाजपा की टिकट से लड़ा था, लेकिन वो चुनाव जीत नहीं सकी। दूसरी बार में जब भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ी, लेकिन वो चुनाव भी नहीं जीत सकी। तीसरी बार भाजपा ने फिर से उसे टिकट दिया, जिसमें उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की।

Back to top button