बिग ब्रेकिंग

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस वाहन पलटी चालक सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी, 2 की हालत गंभीर

समस्तीपुर 01 सितंबर 2022 : समस्तीपुर से एक घटना सामने आ रही है। जहाँ पर पेट्रोलिंग के दौरान पेट्रोलिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के समय चालक सहित 3 लोग गाड़ी में सवार थे। इस घटना में 2 आरक्षक को गंभीर चोटें आयी है। घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया।

समस्तीपुर में बुधवार की रात एक पुलिस वाहन अचान गड्‌ढे में पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। जहां बुधवार की देर रात पुलिस टीम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर की ओर से गश्ती कर थाने लौट रही थी। गाड़ी रामपुरा पैट्रोल पंप के पास टर्निंग पर अचानक गड्‌ढे में पलट गई। इससे चालक सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जख्मी पुलिसकर्मी का उपचार किया। घायलों में एएसआई धीरज कुमार, होमगार्ड जवान बैद्यनाथ मंडल, सूर्य नारायण महतो, एवं चालक अशोक कुमार शामिल हैं। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी के ठाकुर ने बताया की जख्मी अवस्था में सभी को अस्पताल में लाया गया था परंतु उपचार के दौरान होमगार्ड के जवान वेदनाथ मंडल एवं चालक अशोक कुमार की स्थिति गंभीर बनी देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस किसी वीआईपी का एस्कॉर्ट दे रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ। लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गाड़ी मुक्तापुर से गश्ती कर थाने लौट रही थी। इसी दौरान रामपुरा पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। इसमें चालक सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गया है हालांकि सभी का इलाज जारी है।

Back to top button