बिग ब्रेकिंग

भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 296 लोगों की हुई मौत, 6.8 रही तीव्रता

मोरक्को 9 सितंबर 2023|अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं। अब तक 296 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बीती रात को 6.8 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया था। इस प्राकतिक आपदा को लेकर देश के संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि यह बीते 120 से अधिक सालों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के इस हिस्से में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। बता दें कि भूकंप आने के बाद माराकेश में इमारते हिलने लगी। इससे डरकर लोग अपने-अपने मकानों से निकलकर सड़कों पर आ गए। सरकार द्वारा अब भी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ट्विटर पर कई वीडियो आए हैं जो कथित तौर पर मोरक्को के भूकंप के बाद का नजारा है। इसमें क्षतिग्रस्त इमारतों और मलबा सड़कों पर बिखरा है। इतना ही नहीं, लोग घबरा कर भागते हुए नजर आ रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मराकेश के पुराने शहर में कुछ इमारतें ढह गईं। भूकंप के बाद कुछ लोग सड़कों के बीच में सो रहे हैं। डर के कारण लोग अपने घरों के अंदर नहीं गए और उन्होंने रात सड़क पर बिताने का फैसला किया।

पीएम मोदी ने ली जानकारी
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजिकिस्तान में भूंकप के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। वे ताजिकिस्तान में भूकंप के प्रभाव से संबंधित घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि भारत ताजिकिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में है और भारत सरकार के संबंधित निकाय किसी भी आवश्यक सहायता के लिए निकटता से समन्वय कर रहे हैं। 

21 फरवरी को तुर्किये में गई थी छह जानें
इससे पहले 21 फरवरी को तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी हताय प्रांत में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया कि ताजा भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।

पहले भी आए हैं भीषण भूकंप

बता दें कि मोरक्को में आमतौर पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं क्योंकि यह अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेट के बीच स्थित है। जानकारी के मुताबिक पिछले 120 सालों में आए सभी भूकंपों में इस भूकंप को सबसे अधिक शक्तिशाली बताया जा  रहा है। बता दें कि पूर्वोत्तर मोरक्को के में साल 2004 में तेज भूकंप के झटके देखने को मिले थे। इस घटना में करीब 628 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अल्जीरिया में साल 1980 में 7.3 तीव्रता वाला भूकंप देखने को मिला था। इस घटना में 2500 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3 लाख लोग बेघर हो गए थे। 

Back to top button