शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षा विभाग की खबर : समयमान वेतनमान के लिए सभी DEO से मांगे गये प्रस्ताव… 27 तक संयुक्त संचालक ने मांगी ये जानकारी… DPI को भेजी जायेगी..

बिलासपुर 22 दिसंबर 2022। जल्द ही प्राचार्यों को समयमान वेतनमान दिया जायेगा। इस बाबत संयुक्त संचालक बिलासपुर ने सभी जिला शिक्षा अदिकारी को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्राचार्य पद से 8 वर्ष और 16 वर्ष पूर्ण करने वाले प्राचार्यों का समयमान वेतनमान के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाये।

जेडी के मुताबिक शिक्षा संभाग बिलासपुर के अंतर्गत पदस्थ प्राचार्य जिनकी निरंतर सेवा 8 साल और 16 साल पूरी हो गयी हो, उनको प्रथम और द्वितीय समयमान वेतनमान दिया जाना है। इस बाबत जिलों से प्रस्ताव संभाग कार्यालय से डीपीआई को भेजा जाना है।

प्रस्ताव में प्राचार्यों की गोपनीय चरित्रावली, अचल-चल संपत्ति की जानकारी, न्यायालीन प्रकरण और विभागीय जांच का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र में 27 दिसंबर तक जेडी कार्यालय में मांगे गये हैं।

Back to top button