टॉप स्टोरीज़

सड़कों पर बहा लाल पानी का सैलाब ,देख कर आश्चर्य रहा गए लोग….

 पुर्तगाली 12 सितम्बर 2023|आपने अभी तक तेज बारिश या बादल फटने की वजह से पानी का सैलाब देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी शराब का सैलाब देखा है? यकीनन इस सवाल से आप थोड़ा हैरान हुए होंगे, लेकिन पुर्तगाल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।यहां सड़कों पर करीब 22 लीटर वाइन की नदी बह रही है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

क्या है मामला?
यह मामला पुर्तगाल में साओ लोरेंको डी बैरो का बताया जा रहा है। यहां रविवार को शहर की सड़कों पर रेड वाइन की नदी बहने लगी। इससे पहले शराब के कारण एक बेसमेंट पूरी तरह भर गया।
जब लोगों ने यह नजारा देखा तो हैरान रह गए। उन्हें समझ नहीं आया कि शहर में शराब की नदी कैसे बहने लगी।

शहर के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वह हैरान रह गए क्‍योंक‍ि लाखों लीटर शराब एक पहाड़ी से नीचे बहकर सड़कों पर बह गई. वायरल वीड‍ियों में शराब गल‍ियों से होते हुए मुख्‍य सड़क पर आई और फ‍िर नदी बहती हुई दिखाई दे रही है. पुर्तगाल के लेविरा के नागरिक उस वक्त हैरान रह गए जब रविवार को 22 लाख लीटर रेड वाइन सड़क पर बह गई. बताया जा रहा है ये रेड वाइन अनादिया क्षेत्र में स्थित लेविरा डिस्टिलरी से आई, जो वहां एक वाइन टैंक में थी और उसे बोतल में भरना था.

https://x.com/PopBase/status/1701286323817160783?s=20

इस प्रवाह ने समस्याएँ खड़ी कर दीं, क्योंकि यह तेजी से पास में बहने वाली शर्टिमा नदी की ओर बढ़ने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई शुरू की, इससे पहले कि शेरटीमा नदी शराब की नदी में तब्दील हो जाती। रेड वाइन की एक धारा पास के खेत की ओर प्रवाहित किया गया। घटना के लिए जिम्मेदार शराब कंपनी ने माफी मांगी है और नुकसान और मरम्मत लागत की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Back to top button