ब्यूरोक्रेट्स
दीपांशु काबरा का कद बढ़ा… कई जिला पंचायत सीईओ और निगम कमिश्नर भी बदले
रायपुर 13 जनवरी 2022। आज हुए IAS अफसरों के जंबो तबादले में जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा का कद और बढ़ गया है। राज्य सरकार ने उन्हें अपर परिवहन आयुक्त के पद से मुक्त करते हुए परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। वो आयुक्त सह संचालक और संवाद CEO की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
आज हुए तबादले में कुछ जिला पंचायत CEO और निगम कमिश्नर भी बदले हैं। राज्य सरकार ने अम्बिकापुर नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पांडेय को कोरबा नगर निगम कमिश्नर बनाया है। वहीं संदीप अग्रवाल को कवर्धा का जिला पंचायत सीईओ बनाया है। वहीं मुंगेली जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास को बस्तर का निगम कमिश्न बनाया गया है। दशरथ सिंह राजपूत को मुंगेली का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।