शिक्षक/कर्मचारी

पारदर्शिता के साथ पदोन्नति पूर्ण होने फेडरेशन ने जताया JD का आभार, अजय गुप्ता बोले- कहीं से कोई शिकायत नहीं मिलना बड़ी उपलब्धि

जशपुर 24 अप्रैल 2023। सरगुजा में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है। मिडिल स्कूल हेडमास्टर के अलावे यूडीटी का भी पदांकन आदेश जारी कर दिया गया है। पूरी पारदर्शिता के साथ इस काउंसिंलिंग की प्रक्रिया पूर्ण किये जाने पर सहायक शिक्षक फेडरेशन ने संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय का आभार जताया है। जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की एक अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त संचालक से मिला और पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण किये जाने पर उनका आभार जताया।

फेडरेशन की तरफ से जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के अलावे अम्बिकापुर जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बलरामपुर मनोज सिंह, सूरजपुर जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू, कोरिया जिला के अध्यक्ष विश्वास भगत, एनसीबी जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, शिक्षक नेता बलरामपुर जिला अध्यक्ष देवनारायण गुप्ता भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि टी संवर्ग में शिक्षक पद से 769 प्रधान पाठक पद पर तथा 236 गणित 187 अंग्रेजी 781 विज्ञान 523 हिंदी व 2 उर्दू के यू डी टी पद पर कुल 2498 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं वही ई संवर्ग में 27 प्रधान पाठक 72 गणित 54 अंग्रेजी 50 विज्ञान 24 हिंदी तथा एक उर्दू शिक्षक के पद पर कुल 228 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पूरी पारदर्शिता से प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर शिक्षकों में भी हर्ष है।

Back to top button