तेज तर्रार शिक्षक नेता शैलेंद्र तिवारी को फेडरेशन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लाक संयोजक बने

बस्तर 9 सितंबर 2024। बस्तर के तेज तर्रार शिक्षक नेता व संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। शैलेंद्र तिवारी को फेडरेशन ने ब्लाक संयोजक की जिम्मेदारी दी है। दरअसल छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर विकासखंड संयोजक प्रदीप मिस्त्री की स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति होने के उपरांत फेडरेशन के विकासखंड स्तरीय गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए शैलेंद्र तिवारी को ये जिम्मेदारी दी है।

शैलेंद्र तिवारी को प्रांतीय निर्देशों को गति प्रदान करने के लिए फेडरेशन के जिला संयोजक ने विकासखंड बस्तर के संयोजक पद पर नियुक्त किया है। विकासखंड संयोजक के पद पर नियुक्ति से विकासखंड के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। विकासखंड बस्तर के फेडरेशन से संबद्ध समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई प्रेषित किया है।

आपको बता दें कि शैलेंद्र तिवारी तेज तर्राज और जुझारू शिक्षक नेता के रूप में पहचान रखते हैं। बस्तर में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में फेडरेशन की सक्रियता बस्तर में और ज्यादा देखने को मिलेगी।

व्याख्याता प्रमोशन में नाफरमानी, डीपीआई ने जुलाई में ही मांगी थी जानकारी, आज तक तीन संभागों ने नहीं भेजी, अब DPI ने फिर...
NW News