टॉप स्टोरीज़

महिला मुखिया प्रेमी संग फरार : इश्क का चढ़ा ऐसा खुमार, 3 बच्चे की मां महिला मुखिया कुर्सी को लात मारकर प्रेमी संग फरार….चुनाव प्रचार में शुरू हुआ था प्यार

सीतामढ़ी 20 मार्च 2022। प्यार का भी अजब रोग होता है…! बिहार के सीतामढ़ी में ही देख लीजिये। लोगो ने जिस महिला को वोट देकर मुखिया बनाया, वो महिला चुनाव जीतने के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। अब मुखिया के पति ने गांव के ही दो युवकों पर मुखिया बीबी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इधर ग्रामीण भी अपना सर पीट रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करें तो क्या करें। मुखिया की कुर्सी को लात मारकर प्रेमी संग भाग गयी महिला की करतूत से गांववाले खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कन्हौली थाना क्षेत्र के खोपराहा पंचायत के लोगों ने पंचायत चुनाव में अपना वोट देकर रेखा देवी को मुखिया बनाया था। ग्रामीणों ने मुताबिक अब मुखिया के पति ने जानकारी दी है कि रेखा देवी अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गयी है। गांव के ही दो लड़कों पर मुखिया के पति ने पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

इधर कन्हौली थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। मुखिया पति ने लड़कों के पिता को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। रेखा देवी के 3 बच्चे हैं और तीनों को छोड़कर वो भाग गयी है। 9 मार्च से ही महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। महिला का फोन भी स्वीच आफ है।स्थानीय लोगों के अनुसार मुखिया रेखा देवी का संजय कापड़ (35) से पंचायत चुनाव के दौरान से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चुनाव के दौरान रेखा देवी के पक्ष में संजय भी वोट मांग रहे थे।

लोगों का कहना है कि वह इतनी उम्र के बाद भी प्रेमी संग फरार हो गई। बच्चा भी बड़ा है और बच्चो की शादी के जगह अपनी शादी रचाने के लिए फरार हो गई। महिला मुखिया के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सबसे बड़ा पुत्र 21 वर्ष का हैं, जो पटना में रहकर BSC का पढ़ाई कर रहा हैं। दूसरी पुत्री हैं जो मैट्रिक कर रही है। तीसरा बेटा नौवीं कक्षा का छात्र है।

Back to top button