बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

मुठभेड़ के बाद महिला नक्सली को जवानों ने जिंदा पकड़ा, कराया गया अस्पताल में भर्ती

कांकेर 27 मई 2023। नक्सल ऑपरेशन में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक महिला नक्सली को जिंदा पकड़ा है। हालांकि महिला को गोली लगी है, लिहाजा उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कांकेर महिला घायल नक्सली को इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल लाया गया है। बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने घायल महिला नक्सली को अस्पताल पहुंचाया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर एक महिला नक्सली घायल हालत में मिली है। उसके पैर में गोली लगी है।

अधिकारियों के घटनास्थल से एक सिंगल शॉट गन भी बरामद हुई है। आईजी ने कहा कि बीएसएफ कांस्टेबल विकास सिंह को गोलीबारी में मामूली चोटें आईं और उन्हें शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक देर रात पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, इस मुठभेड़ में बीएसएफ के एवं जिला बल के जवानों और नक्सलियों के बीच काफी देर तक गोलीबारी होती रही। बाद में अंधेरा का फायदा उठाते हुए नक्सली फरार हो गये।

इधर जवानों की फायरिंग में एक महिला नक्सली घायल हो गयी, वही एक बीएसएफ के जवान को भी हल्की चोट आई है, जिनका भी उपचार हो चुका है, फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक उरपंझुर गांव के जंगलों में शुक्रवार की रात हुई झड़प में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि बीएसएफ की 178वीं बटालियन और कांकेर पुलिस के जवानों ने प्रतापपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेंदरा कैंप से मरकचुआ गांव की ओर शुक्रवार रात अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Back to top button