हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

कर्मचारी की मौत: बेटे को लेकर लौट रहे निगम कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे की हालत गंभीर, पिता की चली गयी जान

जगदलपुर 24 फरवरी 2024। सड़क हादसे में निगम कर्मचारी की मौत हो गयी। निगम कर्मचारी का नाम कुलधर बेसरा है। हादसा उस वक्त हुआ, जब बेटे को लेकर निगम कर्मचारी वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कर्मचारी को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर निगम कर्मचारी अपने बेटे पीलादास को लेने के लिए बस्तर गया था, इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में पिता कुलधर बेसरा की जहां मौत हो गयी, वहीं बेटा पीलादास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घायल पीलादास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एनएच 30 की बतायी जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक कुलधर बेसरा चौकीदार के पद पर पदस्थ था। पुलिस घटना को लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गयी है।

Back to top button