×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 21 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

IGKV परीक्षा पेपर लीक में मुख्यमंत्री के निर्देश पर FIR, पांच सदस्यीय जांच टीम गठित, बोले, परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई

रायपुर, 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने के मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने या विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। साथ ही प्रकरण में तेलीबांधा थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की तकनीकी जांच में साइबर सेल की भी सहायता ली जा रही है, ताकि प्रश्नपत्र के प्रसारण की पूरी कड़ी का पता लगाया जा सके।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। भर्ती हो या शैक्षणिक परीक्षा, उसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के प्रति हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। विद्यार्थियों की मेहनत, उनका विश्वास और उनका भविष्य हमारे लिए सर्वोपरि है। इस मामले की पूरी तह तक जाकर जांच की जाएगी। प्रश्नपत्र कहां से बाहर आया, किसने इसे प्रसारित किया और इसमें किन लोगों की भूमिका रही, प्रत्येक तथ्य सामने लाया जाएगा। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। प्रदेश के 27 कृषि महाविद्यालयों के लगभग 1,200 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित होने की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है। निरस्त परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह में पुनः आयोजित की जाएगी।

गठित जांच समिति द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रश्नपत्र और परीक्षा में उपयोग किए गए मूल प्रश्नपत्र का मिलान करने के साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्रोत से बाहर आया, किन माध्यमों से आगे प्रसारित हुआ और इसकी पहुंच कहां तक रही। पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास बनाए रखना सरकार और शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसी किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा, जिससे मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित प्रभावित हों।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भविष्य की परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था की भी व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्र निर्माण से लेकर उसके सुरक्षित रख-रखाव, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा प्रारंभ होने तक की पूरी प्रक्रिया में आवश्यक सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने को कहा गया है, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रायपुर में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे की मौत, लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के दौरान मां को लगा करंट, बचाने पहुंचे बेटे की भी मौत

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा

RECOMMENDED

शिक्षक साझा मंच के प्रदर्शन को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का खुला समर्थन, TET और वेतन विसंगति पर जल्द निर्णय की मांग

RECOMMENDED

VIDEO- शिक्षा मंत्री की पीसी: छत्तीसगढ़ में 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति; शिक्षा मंत्री ने गिनाईं विभाग की उपलब्धियां

RECOMMENDED

पॉवर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा सम्मानित, ‘सफलता का सफरनामा’ के लिए मिला प्रबंध निदेशक पदक

RECOMMENDED

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाएगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री बोले, 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य

RECOMMENDED
Tecno Pova 8 Pro 5G

Tecno Pova 8 Pro 5G : भारत में बिक्री शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च; जानें कीमत

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite Launch Date

Vivo V80 Lite : धमाकेदार एंट्री करेगा Vivo V80 Lite, बड़ी बैटरी और दो नए रंगों से होगा लैस

RECOMMENDED

विशेष लेख: विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़, महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

RECOMMENDED
Volkswagen India SUV

Volkswagen India SUV: VW ला रहा है सबसे सस्ती सब-4 मीटर SUV, 2027 में होगी लॉन्च

RECOMMENDED
Poco M8x 5G

Poco M8x 5G भारत में लॉन्च: ₹20,999 शुरुआती कीमत; जानिए फीचर्स, सेल डेट और ऑफर्स

RECOMMENDED
iQOO TWS 5e Launched

iQOO TWS 5e लॉन्च: 35dB ANC और 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ नया बड्स पेश, जानें कीमत

RECOMMENDED
Huawei Pura X View

Huawei Pura X View हुआ आधिकारिक: 7,000mAh बैटरी और 16:9.5 वाइड डिस्प्ले के साथ दुनिया का पहला नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन लॉन्च

RECOMMENDED
amit shah

रायपुर में अमित शाह समेत कई प्रतिष्ठित लोगों पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ शिकायत

RECOMMENDED

भारत आने से पहले सौरभ चंद्राकर का बड़ा दावा, बोला- सुरक्षा दो तो महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क का खोल दूंगा राज

RECOMMENDED

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, वेटिंग लिस्ट की मांग पर कलेक्ट्रेट घेरा, जमकर हुई नारेबाजी

RECOMMENDED

CG-झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी, 3 साल के बच्चे की मौत के बाद क्लीनिक सील

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में शिक्षक प्रमोशन में TET पर विभाग का रुख कायम, 600 शिक्षक वरिष्ठता सूची से बाहर, TET को लेकर उठा बड़ा सवाल

RECOMMENDED
highcourt 4

छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट में चुनौती, ट्रांजिट रिमांड नहीं लेने का आरोप; सरकार को नोटिस

RECOMMENDED

रायपुर में वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला: कब्जाधारी को 45 दिन में दुकान खाली करने का आदेश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा