×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 21 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

रायपुर में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे की मौत, लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के दौरान मां को लगा करंट, बचाने पहुंचे बेटे की भी मौत

रायपुर 21 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे के तार पर सूख रहे कपड़े निकालने के दौरान एक महिला करंट की चपेट में आ गई। मां को बचाने पहुंचे बेटे को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कल्याणी यादव (54) और उनके बेटे मधुसूदन यादव (23) के रूप में हुई है।

कपड़े निकालने गई थीं महिला

मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणी यादव अपने बेटे मधुसूदन के साथ छत्तीसगढ़ नगर स्थित अपनी बेटी के किराए के मकान में आई थीं। उनकी बेटी यहां रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को कल्याणी बालकनी में सूख रहे कपड़े लेने गई थीं। इसी दौरान लोहे के तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं।

Advertisement

महिला को करंट से चिपका देखकर उनका बेटा मधुसूदन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। मां को छुड़ाने के प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

मां को बचाने की कोशिश में बेटे की भी गई जान

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, मधुसूदन ने अपनी मां को मुश्किल में देखा तो बिना कुछ सोचे उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन लोहे के तार में प्रवाहित करंट इतना घातक था कि वह भी उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही देर में दोनों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसा किस वजह से लोहे के तार में करंट आया और वहां विद्युत व्यवस्था में क्या खामी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बेटी से मिलने आए थे मां-बेटे

बताया गया है कि कल्याणी यादव मूल रूप से धरसींवा क्षेत्र के कूंरा गांव की रहने वाली थीं। उनका परिवार गांव में कृषि कार्य करता है। उनकी बेटी रायपुर के छत्तीसगढ़ नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। बेटी से मिलने के लिए कल्याणी अपने बेटे मधुसूदन के साथ रायपुर आई थीं।

बेटी से मिलने आए मां-बेटे के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

IGKV परीक्षा पेपर लीक में मुख्यमंत्री के निर्देश पर FIR, पांच सदस्यीय जांच टीम गठित, बोले, परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा

RECOMMENDED

शिक्षक साझा मंच के प्रदर्शन को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का खुला समर्थन, TET और वेतन विसंगति पर जल्द निर्णय की मांग

RECOMMENDED

VIDEO- शिक्षा मंत्री की पीसी: छत्तीसगढ़ में 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति; शिक्षा मंत्री ने गिनाईं विभाग की उपलब्धियां

RECOMMENDED

पॉवर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा सम्मानित, ‘सफलता का सफरनामा’ के लिए मिला प्रबंध निदेशक पदक

RECOMMENDED

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाएगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री बोले, 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य

RECOMMENDED
Tecno Pova 8 Pro 5G

Tecno Pova 8 Pro 5G : भारत में बिक्री शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च; जानें कीमत

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite Launch Date

Vivo V80 Lite : धमाकेदार एंट्री करेगा Vivo V80 Lite, बड़ी बैटरी और दो नए रंगों से होगा लैस

RECOMMENDED

विशेष लेख: विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़, महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

RECOMMENDED
Volkswagen India SUV

Volkswagen India SUV: VW ला रहा है सबसे सस्ती सब-4 मीटर SUV, 2027 में होगी लॉन्च

RECOMMENDED
Poco M8x 5G

Poco M8x 5G भारत में लॉन्च: ₹20,999 शुरुआती कीमत; जानिए फीचर्स, सेल डेट और ऑफर्स

RECOMMENDED
iQOO TWS 5e Launched

iQOO TWS 5e लॉन्च: 35dB ANC और 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ नया बड्स पेश, जानें कीमत

RECOMMENDED
Huawei Pura X View

Huawei Pura X View हुआ आधिकारिक: 7,000mAh बैटरी और 16:9.5 वाइड डिस्प्ले के साथ दुनिया का पहला नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन लॉन्च

RECOMMENDED
amit shah

रायपुर में अमित शाह समेत कई प्रतिष्ठित लोगों पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ शिकायत

RECOMMENDED

भारत आने से पहले सौरभ चंद्राकर का बड़ा दावा, बोला- सुरक्षा दो तो महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क का खोल दूंगा राज

RECOMMENDED

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, वेटिंग लिस्ट की मांग पर कलेक्ट्रेट घेरा, जमकर हुई नारेबाजी

RECOMMENDED

CG-झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी, 3 साल के बच्चे की मौत के बाद क्लीनिक सील

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में शिक्षक प्रमोशन में TET पर विभाग का रुख कायम, 600 शिक्षक वरिष्ठता सूची से बाहर, TET को लेकर उठा बड़ा सवाल

RECOMMENDED
highcourt 4

छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट में चुनौती, ट्रांजिट रिमांड नहीं लेने का आरोप; सरकार को नोटिस

RECOMMENDED

रायपुर में वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला: कब्जाधारी को 45 दिन में दुकान खाली करने का आदेश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा