हेडलाइन

देवेंद्र यादव पर FIR: झंडा विवाद में देवेंद्र यादव पर भी FIR, झंडा को लेकर पुलिस से हुआ था विवाद, कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा था, FIR कर लो, लेकिन झंडा मत निकालो

बिलासपुर 30 अप्रैल 2024। बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। झंडा विवाद में पुलिस ने देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। दरअसल देवेंद्र यादव के साथ विवाद को लेकर एक VIDEO भी सामने आया था, जिसमें देवेंद्र यादव और पुलिस-प्रशासन के बीच नोंकझोंक हुई थी। इस VIDEO में देवेंद्र यादव ये कहते हुए भी दिखाई दे रहे थे कि अगर उनके खिलाफ FIR दर्ज करना है, तो कर लीजिये, लेकिन झंडे मत निकलवाईये।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की सकरी में सभा के पहले देवेंद्र यादव का पुलिस-प्रशासन के साथ विवाद हुआ था। सभा स्थल के पास डिवाइडर पर  झंडे लगे थे। आरोप था कि बिना अनुमति के झंडे लगाये गये थे। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं फ्लाइंग स्कावाड की टीम ने 50 से ज्यादा झंडे उतार लिये थे।

उड़नदस्ता प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।वन विस्तार अधिकारी सुंदर ध्रुव तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को शिकायत मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकरी क्षेत्र के मेन रोड और डिवाइडर में बिना अनुमति के पार्टी के पक्ष में झंडे लगाए हैं।

सूचना पर उड़नदस्ता टीम के सदस्य और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची। मौके पर से 50 झंडे जब्त किए गए। उड़नदस्ता प्रभारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की। इस पर पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

 

 

 

Back to top button