हेडलाइन

SP कांफ्रेंस कल : 9 अक्टूबर को होने वाली एसपी-कलेक्टर की ज्वाइंट कांफ्रेंस अब होगी कल… ईद की वजह से कांफ्रेंस के तुरंत बाद सभी एसपी को लौटना होगा जिलों में..

रायपुर 7 अक्टूबर 2022। रायपुर में कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस लेंगे। हालांकि पहले एसपी कांफ्रेंस 9 अक्टूबर को होनी थी, जबकि 8 अक्टूबर को कलेक्टर-आईजी व निगम कमिश्नरों की कांफ्रेंस होनी थी। लेकिन उस अब कांफ्रेंस के शेड्यूल में बदलाव किया गया है

। सुबह 9.30 बजे सभी एसपी-कलेक्टर की ज्वाइंट कांफ्रेंस होगी। जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर को ईद का त्योहार है, लिहाजा लॉ एंड आर्डर के नजरिये से सभी एसपी को अपने हेडक्वार्टर में रहना जरूरी होगा। जानकारी के मुताबिक कांफ्रेंस के तुरंत बाद सभी एसपी को जिलों में लौटना होगा।

3 बजे के बाद सभी कलेक्टरों की कांफ्रेंस शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर को भी कांफ्रेंस चलेगी। मुख्यमंत्री ने भी कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस को लेकर कहा है कि दो पालियों में कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस होगी। बैठक में एसपी से लॉ एंड आर्डर के बारे में जानकारी ली जायेगी। वहीं कलेक्टरों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी।

Back to top button