हेडलाइन

मिलन की खुशी : 209 लोगों को ढूंढ जांजगीर पुलिस ने परिजनों को सौंपा….30 दिन, 9 राज्य, 15 टीम और 51 पुलिसकर्मियों की मेहनत ने परिजनों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

जांजगीर-चांपा 1 नवंबर 2022। बिछड़े लोग जब अपनों से मिलते हैं, तो उस मिलन की खुशी को शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। कभी आंखें डबडबा जाती है…तो कभी खुशियों से चमक उठती है..। जांजगीर में जब महीनों से बिछड़े कई लोगों को जब अपनों के सकुशल होने की खबर मिली, तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। जांजगीर से कई लापता लोगों की सूचना को एसपी विजय अग्रवाल ने काफी गंभीरता से लिया था। लिहाजा उन्होंने एक नहीं, दो नहीं पूरे 51 पुलिसकर्मियों को 15 टीमों बांटकर लापता लोगों को ढूंढने का जिम्मा दिया था। एसपी के टास्क पर पुलिस टीम खरी उतरी और सिर्फ 30 दिन में 9 राज्यों से जांजगीर की पुलिस ने 209 लोगों को ढूंढ निकाला और उन्हें अपनों के हवाले किये।

पुलिस ने 1 माह की कड़ी मेहनत, 9 राज्यों का सफर 17 प्रधान आरक्षक, 34 आरक्षक, 15 पुलिस की टीम की मेहनत का फल है जो 209 लापता लोगों को खोज कर उनके परिजनों को सौंपा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अभियान के नोडल अधिकारी सुनील सोनी ने बताया कि 6 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक गुम हुए लोगों के लिए विशेष अभियान चलाया गया था जिसके तहत 15 टीमों को तैनात किया गया था जो देशभर के 9 राज्य में खोज कर 209 लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया है। इनमें 3 बालक 8 बालिका 40 पुरुष और 158 महिला को खोजा गया।

10 साल पुराने प्रकरणों को खोज कर गुमशुदा रिपोर्ट देखी गई
पुलिस ने बताया कि 2012 से 2022 तक के सभी प्रकरणों को देखा गया उनमें गुमशुदा लोगों की फाइल खगाली गई। सभी मामलों का गहन तस्दीक के बाद परिजनों को उनके गुमशुदा लोगों से मिलवाया गया।

Back to top button