हेडलाइन

कल ये लेंगे मंत्री पद शपथ: देखिये तस्वीरें, कितने कद्दावार हैं ये विधायक, दिग्गजों को हराकर पहुंचे हैं विधानसभा में..

रायपुर 21 दिसंबर 2023। विष्णुदेव कैबिनेट का कल विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया है कि कल कुल 9 मंत्री शपथ लेंगे। पहले से मुख्यमंत्री सहित तीन डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 9 मंत्री शपथ लेंगे, जिसके बाद मंत्रिमंडल में कुल संख्या 12 हो जायेगी। 1 मंत्री बाद में घोषित होंगे। जिन मंत्रियों को विधायक पद की शपथ लेना है, उनमें…

  • बृजमोहन अग्रवाल
  • ओपी चौधरी
  • राम विचार नेताम
  • दयालदास बघेल
  • केदार कश्यप
  • श्याम बिहारी जैसवाल
  • लक्ष्मी राजवाड़े
  • टंकराम वर्मा
  • लखन लाल देवांगन

मुख्यमंत्री ने बताया कि विभाग का बंटवारा बाद में होगा। कल सिर्फ मंत्री पद का शपथ लेंगे। आपको बता दें कि मंत्री पद में सरगुजा संभाग का दबदबा रहा है। सरगुजा संभाग को मुख्यमंत्री समेत कुल 3 मंत्री मिले हैं। वहीं सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आते हैं, जबकि सरगुजा संभाग से मंत्री रामविचार नेताम,श्यामबिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े भी बनेगी। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग के भटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े आती हैं। वहीं सरगुजा संभाग के मनेंद्रगढ़ से श्यामबिहारी जायसवाल चुनाव जीतकर आये हैं। रामानुजगंज विधानसभा सीट से रामविचार नेताम विधायक निर्वाचित हुए है। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग की 14 की 14 सीटें बीजेपी ने जीती है।

बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से चुनाव जीते हैं। वो 8 बार के विधायक हैं। रमन कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं।

रामविचार नेताम बलरामपुर से चुनाव जीतकर आये हैं। वो प्रोटेम स्पीकर भी बने थे।

ओपी चौधरी पहली बार के विधायक हैं। वो रायगढ़ से चुनाव जीते हैं।

केदार कश्यप रमन कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। बस्तर से आते हैं और नारायणपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा आये हैं।

लखनलाल देवांगन- कोरबा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल को हराया है।

टंकराम वर्मा बलौदाबाजार से चुनाव जीते हैं, उन्होंने शैलेष नितिन त्रिवेदी को हराया है।

दयालदास बघेल, रमन सरकार में भी मंत्री थे। उन्होंने रुद्र कुमार गुरू को हराया है। वो नावागढ़ से चुनाव जीतकर आये हैं।

श्याम बिहारी जायसवाल, चिरमिरी से विधायक हैं।

लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक बनी है।

Back to top button