CG CRIME NEWS : 6 साल के मासूम को अगवा कर बेरहमी से हत्या – वारदात को छिपाने लाश को खेत में दफनाया, जब पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई….तो चाचा निकला
सरगुजा 27 नवंबर 2022। सरगुजा जिला में एक 6 साल के मासूम को अगवा कर बेरहमी से हत्या कर दिये जाने का सनसनीाखेज मामला सामने आया हैं। आरोपी ने बच्चें की हत्या के बाद इस वारदात पर पर्दा डालने के लिए लाश को एक खेत में दफना दिया था, ताकि किसी को इस घटना की जानकारी ना हा सके। पुलिस ने जब हत्या की गुत्थी सुलझाई तो इस हत्याकांड में परिवार के ही चचेरे चाचा का खौफनाक चेहरा सामने आया हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
मासूम बच्चें के साथ दरिंदगी का ये पूरा वाक्या सरगुजा के ग्राम चंगोरी का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में रहकर किसानी का काम करने वाले जयपाल का 6 साल का बेटा अश्विनी शुक्रवार को स्कूल गया था। वो कक्षा पहली का छात्र था। शाम को स्कूल से लौटने के बाद वो रोज की तरह गांव में खेलने चला गया। शाम तक जब बच्चा घर वापस नहीं लौटा, तो उसके माता-पिता चिंतित होकर तलाश शुरू की, गांव के सभी जगह उसकी तलाश करने और दूसरे बच्चों से पूछताछ करने के बाद भी मासूम अश्विनी का कोई पता नही चल सका। इसके बाद अनहोनि की आशंका में परिजन और आसपास के लोग बच्चे की तलाश रातभर आसपास के इलाकों में करते रहे।
लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाकी बच्चे भी कुछ नहीं बता पा रहे थे। दूसरे दिन शनिवार शाम को गांव में ही एक जगह पर ताजी मिट्टी नजर आई। जिसे देखने के बाद परिवार वालों को संदेह हुआ। वहां से जब मिट्टी हटाई गई, तो बच्चे का पैर नजर आया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अंबिकापुर से एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। धौरपुर तहसीलदार की मौजूदगी में घटनास्थल से मिट्टी हटवाई गई। इसके बाद अश्विनी का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच में जुट गई।
बच्चें को अगवा कर हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए एसपी भावना गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके बाद पुलिस गांव में इस घटना से जुड़े सुराग ढूढने के साथ ही परिवार वालों से बयान दर्ज किया गया। पुलिस की तफ्तीश में बच्चे के पिता ने अपने चचेरे भाई अशोक कुमार पर आपसी रंजिश में बेटे की हत्या करने का शक जताया गया। बच्चें के पिता जयपाल ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई अशोक कुमार जो कि लोहारपारा चंगोरी थाना धौरपुर का रहने वाला है, वो अक्सर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करना शुरू किया गया।
जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वो 6 साल के अश्विनी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में दफना दिया। ताकि इस हत्या की जानकारी किसी को भी ना हो सके। जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 363, 302, 201 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वही सरगुजा पुलिस ने इस हत्याकांड की जानकारी मिलने के 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में एक बार फिर कामयाबी हासिल की हैं। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रशंसा और नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।