बिग ब्रेकिंग

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए 48 घंटे का आरेंज अलर्ट किया जारी….इन जिलों में भारी बारिश होगी, देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

रायपुर 9 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों केलिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 48 घंटे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर 24 से 48 घंटे के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट प्रदेश के बस्तर दंतेवाड़ा बीजापुर सुकमा कोंडागांव और नारायणपुर जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट प्रदेश के बस्तर दंतेवाड़ा बीजापुर सुकमा कोंडागांव कांकेर और नारायणपुर जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

Back to top button