बिग ब्रेकिंग

CG नक्सल ब्रेकिंग :: ITBP के जवान को गोली मारी, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने की फायरिंग, घायल जवान को……

 

नारायणपुर 08 अक्टूबर 2021- नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ITBP के जवान पर नक्सलियो ने फायरिंग किया है। गोलीबारी की इस घटना में ITBP के एक जवान को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आज कोहकामेटा इलाके में जवान सड़क सुरक्षा के लिए तैनात थे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने ITBP के जवानों पर फायरिंग कर दी।

 

जवाबी कारवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। वही इस गोलीबारी में एक जवान को गोली लग गई। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल जवान ITBP 53 बटालियन का है, जवान का नाम संदीप बताया जा रहा है। नारायणपुर SP ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोहकामेटा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर घात लगाए नक्सलियो ने जवानो पर फायरिंग की है, नक्सली 5 राउंड फायरिंग कर मौके से भाग खड़े हुए।

Back to top button