पॉलिटिकल

द्रौपदी मुर्मू को जनजाति समाज से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने पर हर्ष….विकास मरकाम बोले- प्रधानमंत्री और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार

रायपुर 22 जून 2022। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने जनजाति समाज की बेटी द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर किया है। विकास मरकाम ने कहा है कि एनडीए के इस निर्णय से पूरे देश में जनजाति समाज का गौरव बढ़ा है। देश में पहली बार जनजाति समाज से राष्ट्रपति बनने की आशा से पूरे जनजाति समाज में हर्ष का माहौल है।


अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने एनडीए द्वारा जनजाति समाज से पहली बार राष्ट्रपति उम्मीदवार देने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि आजादी के बाद ये पहला अवसर है जब देश के सर्वोच्च पद पर शोषित और पीड़ित समझे जाने वाले लगभग 12 करोड़ जनसंख्या वाले जनजाति समाज से द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली है। द्रोपदी मुर्मू असाधारण प्रतिभा की जनजाति महिला है, जो पार्षद से लेकर राज्यपाल तक के पदों पर रहकर अपने समाज सेवा के संकल्प को साकार करते रही हैं।

Back to top button