पॉलिटिकलहेडलाइन

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर CM भूपेश ने किया गर्मजोशी से स्वागत, खड़गे बोले- बोलने की आजादी छिनी जा रही है…

रायपुर 23 फरवरी 2023। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से शुरू होगा। तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय नेताओं का रायपुर आना शुरू हो गया है। आज शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इधर रायपुर एयरपोर्ट पर भी कांग्रेस नेताओं की बड़ी भीड़ मौजूद रहे। वहीं पारंपरिक नृत्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि…

वो पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर रायपुर आये हैं, इसकी उन्हें काफी खुशी है। बीजेपी अधिवेशन को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। हमारे स्पोकपर्सन को गिरफ्तार किया गया है, वो भी असम की पुलिस के द्वारा। मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। छत्तीसगढ़ में देखेंगे तो यहां हमारे नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी हो रही है। भाजपा वाले भी दूसरे राज्य में जाकर अधिवेशन करते हैं, क्या कभी ऐसा हुआ है कि इस तरह की छापेमारी हुई है, तो ये डरे हुए हैं और इसलिए इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।

इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।देश भर से अतिथियों का आना शुरू हो गया है।यह क्षण कांग्रेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिये भी ऐतिहासिक और गौरव पूर्व है। कांग्रेस देश का अकेला राजनैतिक संगठन है जिसका गठन आजादी के पहले हुआ था जिसने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। कांग्रेस का पहला अधिवेशन स्थापना के तत्काल बाद 1885 में मुंबई में हुआ जिसमें व्योमेशचंद्र बेनर्जी अध्यक्ष बने। कांग्रेस के 40 वें अधिवेशन 1924 में बेलगांव महात्मा गांधी अध्यक्ष बने थे। 46 वे अधिवेशन में 1929 के लाहौर अधिवेशन में पं. जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष बने थे तथा कांग्रेस के 52 वें अधिवेशन 1938 में हरिपुर तथा 1939 को त्रिपुरी मध्यप्रदेश के अधिवेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष बने। रायपुर के पहले दिल्ली में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन 2018 में हुआ था।

Back to top button