हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

Bastar Loksabha Election: बस्तर में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान जारी, IED ब्लास्ट में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट घायल, एक अन्य घटना में जवान जख्मी

बीजापुर 19 अप्रैल 2024। पिछले छह घंटे से बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान चल रहा है। 70 हजार से ज्यादा जवानों की निगरानी में ये मतदान चल रहा है। एक-दो घटनाओं को छोड़ दिया जाये तो बस्तर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल है। बीजापुर में हालांकि एक घटना में CRPF के सहायक कमांडेट के घायल होने की खबर है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं बीजापुर के भैरमगढ़ के चिह्का गांव के पास आईडी ब्लास्ट हुआ है। चुनाव ड्यूटी के दौरान सर्चिंग के लिए निकली पुलिस पार्टी आईडी ब्लास्ट की चपेट में आयी है। थाना भैरमगढ क्षेत्रान्तर्गत चिहका क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पर निकले केरिपु 62/E  के सहायक सेनानी मनु एचसी को प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से बाये पैर एवं बाये हाथ में चोंट आयी है। चिहका पोलिंग बुथ के आसपास के दायरे में  एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली हुई थी। सहायक सेनानी को प्राथमिक उपचार उपरान्त ईवाक्यूएट किया जा रहा है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के आज पहले चरण का मतदान जारी है,जिसे लेकर बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है, लोग सुबह से ही लाइन में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व हिस्सा लेकर मतदान कर रहें है।इससे पहले बीजापुर में ही UBGL ब्लास्ट से एक जवान घायल हो गया हो गया था। घायल जवान का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक जवान बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में तैनात था,उसी दौरान अचानक से यूबीजीएल फट गया। धमाके में जवान घायल हो गया, जवान का उपचार किया जा रहा है।

 

 

Back to top button