हेडलाइन

CG : गैंगरेप- होटल में महिला से गैंगरेप कर आरोपियों ने की जमकर मारपीट, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी, महिला ने बताया…..

दुर्ग 28 जून 2022 । दुर्ग में एक होटल में महिला के साथ 2 युवको ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित महिला की बुरी तरह से पिटाई कर फरार हो गये हैं। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के मोहन नगर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि इस क्षेत्र में संचालित होटल मालवा की घटना हैं। पुलिस के मुताबिक होटल का संचालन करने वाली महिला का मकान होटल के सेकेंड फ्लोर पर हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक सुबह के वक्त वह होटल से उपर के माले पर अपने कमरे में जा रही थी, तभी होटल में पहले से मौजूद पुनीत सिंह और अनिकेत सोनी से उसकी मुलाकात हो गयी।

इसके बाद दोनों शख्स जबरदस्ती कर महिला के घर में घुस गये और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया गया। महिला मदद के लिए चिल्लाती इतने में आरोपियों ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद होटल से फरार हो गये। पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों पर मारपीट और गैैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया हैं।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर इस मामले की विवेचना शुरू कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि वारदात में शामिल दोनों आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं। दोनों के पकड़े जाने के बाद घटना की असल वजह और सच्चाई सामने आ सकेगी।

Back to top button